लोकसभा रिजल्ट का असर, 40,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लोकसभा चुनाव 2019 के वोटों की गिनती जारी है। जिसमें NDA 300 पार हो गई। वहीं सुबह से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स 481.56 अंक की बढ़त के साथ 39,591.77 पर खुला। कारोबार के दौरान 900 प्वाइंट चढ़कर पहली बार 40000 के ऊपर पहुंचा। निफ्टी की शुरुआत 163 अंक ऊपर 11,901.30 पर हुई। कारोबार के दौरान 231 प्वाइंट चढ़कर 12,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
