केरल: सीनियर्स ने लगातार 3 घंटे तक की पिटाई, छात्र अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केरल के इडुक्की में टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां छात्र को सीनियर छात्रों ने बुरी तरह पीटा। जिसके बाद उसे अस्पताल में ही भर्ती करना पड़ा। इस घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और अतुल नामक इस छात्र की शिकायत के बाद सेकेंड ईयर के 5 छात्रों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज किया। बता दें कि सीनियर्स छात्रों द्वारा लगातार 3 घंटे तक अमानवीय तरीके से जूनियर छात्र अतुल की पिटाई की गई थी।
