सेंसेक्स 218 अंक टूटा, तो निफ्टी भी 11000 से नीचे फिसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 218 अंक गिरकर 36324 के स्तर पर और निफ्टी 76 अंक गिरकर 10977 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली मारुति और येस बैंक के शेयर्स में हुई। मारुति 3.68 फीसद की गिरावट के साथ 7556 के स्तर पर और येस बैंक 9.14 फीसद की गिरावट के साथ 203.20 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स 2.29 फीसद और स्मॉलकैप में 2.52 फीसद की गिरावट हुई है।
