बाजार में हल्की बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में देखने को मिला उछाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को शेयर बाजार सपाट खुले। बीएसई का सेंसेक्स करीब 20.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,563.02 पर खुला। साथ ही NIFTY 12.40 अंकों की बढ़त के साथ 11,066.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल है। बीएसई में बढ़त वाले शीर्ष शेयरों में एशियन पेंट, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, वीप्रो और एनटीपीसी प्रमुख हैं। आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है।
