शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 126 अंक तो निफ्टी 33 अंक टूटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रुपए में कमजोरी के चलते मंगलवार को घेरलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स 126 अंक गिरकर 34,000 के नीचे फिसल गया, वहीं निफ्टी 33 अंक टूटकर 10,217 के स्तर पर आ गया। आपको बता दें आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 73.55 के भाव पर खुला। आज के टॉप गेनर्स में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, GAIL, YES बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, HDFC, HUL, वेदांता, मारूति और SBI शामिल हैं।
