शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 633 अंक टूटा तो निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: UNI
शेयर बाजार में गुरुवार को बाजार में सेंसेक्स 633 टूटकर 35,341.68 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी में भी 194.6 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 10,663.65 के स्तर पर लुढ़क गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई है। RIL 3.12%, TCS 2.77%, HDFC 2.49%, HUL 2.16%, मारुति 1.98% तक शेयर गिरे हैं। अब सेंसेक्स 562 अंक की गिरावट के साथ 35,413 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 176 अंक गिरकर 10,682 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
