सेंसेक्स 160 अंक और लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newstrack
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट 100 अंकों से भी अधिक की हो गई। सेंसेक्स 160 अंक लुढ़क गया। कारोबार के दौरान इसने 34,559.98 का निचला स्तर छू लिया। वहीं, निफ्टी में भी 55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही BSE के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 81 अंकों की गिरावट के साथ 34,652.38 के स्तर पर कारोबार करने लगा। वहीं, निफ्टी ने भी 42.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,430.05 के स्तर पर कारोबार शुरु किया। आज मिडकैप में दबाव रहा।
