असम में नाबालिग से रेप करने वाले को सुनाई गई फांसी की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Khabar Samay
असम में 11 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज रीता कार ने आरोपी जाकिर हुसैन को हत्या के लिए फांसी की सजा और नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिए पोक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले 5 अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक 2 अन्य नाबालिग आरोपी भी दोषी ठहराये गए थे जिन्हें 3 साल के लिए सुधार गृह भेजा गया।
