सेरेना ने दर्ज की 100वीं जीत, 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ बढ़ीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन में 100वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 44 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेरेना ने चीनी प्रतिद्वंदी वांग किआंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीतने पर सेरेना बोलीं- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यूएस ओपन में 100वीं जीत दर्ज कर पाउंगी। ये मेरे लिए खास था और मैं इसे गंवाना नहीं चाहती थी।
