क्वार्टर फाइनल में कैरोलिना के हाथों हारकर सेरेना विलियम्स हुईं ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सेरेना विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स से बाहर कर सेमीफाइल में जगह बनाई है। कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सेरेना को 4-6, 6-4, 5-7 से मात दी। अब सेमीफाइनल में प्लिसकोवा का सामना नाओमी ओसाका से होगा। मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम की बराबरी के लिए सेरेना विलियम्स को अभी और इंतजार करना होगा। अब सेरेना मई में फ्रेंच ओपन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगी।
