नए लेबल लगाकर एक्सपायर्ड दवाओं की बिक्री को लेकर दिल्ली HC ने मांगा केंद्र से जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक्सपायर हो चुकी दवाईयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार को 11 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें ऐसी खबरें है कि कोलकाता और अहमदाबाद में एक्सपायर हो चुकी दवाओं पर फिर से मुहर लगाकर दिल्ली के रास्ते दूसरी जगहों पर भेजा जाता है।
