इटावा: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, नाबालिग लड़कियां भी शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
महिला पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट को पकड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो दर्जन लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लड़कियों में स्कूल और कॉलेज की नाबालिग छात्राएं भी शामिल हैं। सेक्स रैकेट संचालकों की तलाश में पुलिस जुटी है। बता दें मामला UP के इटावा जिले का है।
