भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ की गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ptv
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और उनकी पार्टी PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। शहबाज शरीफ को आशियाना कंपनी केस मामले में पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके शाहबाज पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। बता दें कि शाहबाज शरीफ पर आशियाना आवास योजना और पंजाब साफ पानी कंपनी के लिए नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगे हैं।
