शहीद पुलिसकर्मी की बहन ने कहा- सुबोध को भीड़ के हाथों मरवाने में पुलिस की साजिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुलंदशहर में भीड़ हिंसा का शिकार हुए स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर की बहन ने आज कहा कि- मेरा भाई (सुबोध सिंह) इन दिनों अखलाक हत्याकांड मामले की जांच कर रहा था, इसलिए उसे मारा गया। ये पुलिस की ही कोई साजिश है। उन्हें शहीद घोषित करते हुए उनका स्मारक बनाया जाना चाहिए। हम पैसे नहीं चाहते हैं। बता दें 2015 में बिसाहड़ा के बहुचर्चित मॉब लिंचिंग के शिकार अखलाक हत्याकांड के वक्त सुबोध वहां के थाने में तैनात थे।
