पुलिस ने की पत्रकार की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर SHO और Constable सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
UP के शामली में रेलवे पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया। रेलवे पुलिस पर पत्रकार को जानवरों की तरह पीटने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार पटरी से उतरी ट्रेन की कवरेज करने पहुंचा था। तभी रेलवे पुलिस ने पत्रकार की पिटाई की। पत्रकार का कैमरा भी तोड़ा। पत्रकार का आरोप है की जीआरपी के जवानों ने उसे जेल में बंद किया और कपड़े उताकर पीटा, पेशाब भी पिलाया। SHO और Constable सस्पेंड हुए।
