आज सेंसेक्स 400 अंकों के ऊपर तो निफ्टी 10,700 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं। निफ्टी 10,700 के पार निकलने में कामयाब रहा, जबकि सेंसेक्स में 400 अंकों की मजबूती दिखी है। सेंसेक्स 35,600 के करीब पहुंचा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की मजबूती आई है। BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1% चढ़ा है।
