हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में मजबूती, सेंसेक्स में दिखी 200 अंकों की बढ़त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
शेयर बाजार में बीते दिनों भारी गिरावट के बाद हफ्ते के तीसरे दिन मजबूती देखी गई है. आज सेंसेक्स 222.59 अंकों की मजबूती के साथ 36874.65 के स्तर से शुरु हुआ तो वहीं निफ्टी भी 67.50 अंकों की मजबूती के साथ 11135 पर आ गया है. साथ ही आज सेंसेक्स और निफ्टी में मजूबती को देखते हुए 432 शेयरों में बढ़त के साथ 98 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. आपको बता दें कि आज रुपया 72.70 के स्तर से शुरु हुआ जबकि मंगलवार को 72.69 के स्तर पर बंद हुआ था.