सेंसेक्स 35 हजार तो निफ्टी 10555 के पार, रुपया हुआ 72.82
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ग्लोबल मार्केट में तेजी, रुपए में मजबूती और क्रूड की कीमतों में नरमी से आज घरेलू शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ खुला। बाजार में चौतरफा खरीददारी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 571 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 35,000 के पार निकल गया। वहीं 174 अंक चढ़कर 10,555 के स्तर पर है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 3.58 फीसदी दर्ज हुई। बैंक, IT, मेटल में बढ़त है। वहीं डॉलर के मुकाबले रु. 72.82 के स्तर पर है।
