शेयर बाजार में कमजोरी बढ़ी, Sensex 400 से ज्यादा अंक टूटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ करने के बाद शेयर बाजार में आज गिरावट बढ़ गई है। फिलहाल सेंसेक्स 444.19 अंक नीचे आ गया है। इस गिरावट के साथ ही ये सेंसेक्स अब 33,591.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी गिरावट 100 अंकों से ज्यादा हो गई है। जबकि निफ्टी-50 130.80 की गिरावट के साथ 10,096.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है।
