सरेंडर करने से भी बदतर होगा भारत का पाक के साथ विश्व कप न खेलना: शशि थरूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मैच ना खेलना भारत के लिए आत्मसमर्पण से भी बदतर है क्योंकि ये बिना लड़ाई की हार होगी। बता दें पुलवामा आतंकी हमले में CRPF के 40 से अधिक जवानों की शहादत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की अगुआई में पाक के साथ पूर्ण क्रिकेट बहिष्कार की मांग जोर पकड़ रही है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को विश्व कप का राउंड रोबिन मैच खेलना है।
