भारत को बड़ा झटका, शिखर धवन वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत को विश्व कप में करारा झटका लगा। शिखर धवन विश्व कप 2019 से बाहर हुए। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए थे। 117 रनों की पारी के दौरान नाथन कूल्टर नाइल की गेंद उनके अंगूठे में लगी थी, पहले उनकी वापसी के लिए 15 दिन की बात कही गई और उनके अंगूठे पर प्लास्टर भी हुआ, लेकिन अब वो वर्ल्ड कप से ही बाहर हुए। उनकी जगह ऋषभ पंत ने ली।
