रूस: केर्च जलडमरूमध्य में 2 समुद्री जहाजों में लगी आग, 7 भारतीय समेत 11 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@lab_zenith
केर्च जलडमरूमध्य में 2 समुद्री जहाजों, जिनमें भारतीय, तुर्की और लीबिया के चालक दल सवार थे, उसमें आग लगने से करीब 11 लोगों की मौत हुई। आग रूसी सीमा के जलक्षेत्र के पास लगी थी। दोनों जहाजों पर तंजानिया के झंड़े लहरा रहे थे। इनमें से एक तेल गैस लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा टैंकर था। ये आग तब लगी जब दोनों पोत एक-दूसरे से ईंधन स्थानांतरित कर रहे थे। माना जा रहा है कि पहले एक जहाज में विस्फोट हुआ। जिसके बाद ये आग दूसरे जहाज तक फैल गई।
