धोनी से गर्मजोशी से मिले शोएब, नहीं मिलाया रोहित से हाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: MSN
एशिया कप के लिए भारत-पाकिस्तान की टीमों ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया। इस दौरान पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया और बातचीत की। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद थे। दोनों टीमें 15 महीने बाद 19 सितंबर को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें पिछली बार 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में एक-दूसरे से खेली थी। तब पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
