BJP प्रवक्ता GVL नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता, आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली के BJP पार्टी दफ्तर में भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य GVL नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया है। जूता फेंकने वाला शख्स का नाम डॉ. शक्ति भार्गव है, जो कानपुर का रहने वाला है। गनीमत रही कि जूता GVL को नहीं लगा। हालांकि जूता फेंकने की वजह साफ नहीं हुई। BJP ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।
