शोपियां में सेना ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान के शहीद हुआ। सेना की 34RR, SOG और CRPF की संयुक्त टीम ने शोपियां में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पंडुशन इलाके 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। शोपियां में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। इससे पहले गुरुवार को सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था।
