अब प्लास्टिक कचरे के बदले करें सुपरमार्केट में शॉपिंग और फ्री में ट्रैवल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
कई देश प्लास्टिक रिसाइकिल करने का अनोखा तरीका अपना रहे हैं। जैसे इंडोनेशिया और तुर्की में प्लास्टिक कचरे के बदले बस टिकट मिल रहा है, ब्रिटेन के सुपरमार्केट्स में लोग प्लास्टिक कचरे से शॉपिंग कर रहे हैं। इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में कचरे के बदले बस टिकट मिल रहा है। लोग 4 प्लास्टिक बोतल या 10 कप देकर 2 घंटे की बस यात्रा कर रहे हैं। ऐसा करने से इंडोनेशिया सालाना 18.72 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पैदा कर रहा है।
