साइना की बायोपिक से श्रध्दा हुई आउट, इस हिरोइन की हुई एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया खबर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल से जुड़ी है। दरअसल, उनकी बायोपिक बन रही थी, जिसमें उनका किरदार श्रध्दा कपूर निभा रही थीं। अब खबर है कि वो फिल्म से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह साइना का किरदार निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया है। हालांकि श्रध्दा का साइना के रूप में फर्स्ट लुक आ चुका था। लेकिन अब श्रध्दा के दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई।
