बड़गाम मुठभेड़ः पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड नावेद जट साथियों सहित ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost Hindi
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। घाटी के बड़गाम में चल रही मुठभेड़ में राइजिंग कश्मीर के एडिटर इन चीफ शुजात बुखारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड आतंकी नावेद जट्ट अपने साथियों सहित मारा गया है। बता दें आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं। इस हमले में शामिल लश्कर आतंकी नावेद जट्ट फरवरी में श्री महाराजा हरिसिंह अस्पताल से फरार हो गया था।
