पाकिस्तान में अगवा हुई 19 वर्षीया सिख लड़की घर पहुंची, 8 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैश्विक स्तर पर सिख समुदाय में रोष और परिवार ने जब आत्मदाह की चेतावनी दी तो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जिस लड़की को अगवा कर उसका मुस्लिम युवक से निकाह कराया गया था, पुलिस ने उसे बरामद कर घर भेजा। पाकिस्तान की ननकाना साहिब पुलिस ने 8 लोगों की गिरफ्तारी की। बता दें लड़की सिख ग्रंथी की बेटी है। उसका जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराके निकाह कराया गया था।
