5 बार बेस्ट अंपायर रहे साइमन टॉफेल ने कहा- ओवर थ्रो में इंग्लैंड को 6 नहीं, 5 रन मिलने थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड कप फाइनल में 50वें ओवर में मार्टिन गुप्टिल के ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को 6 रन दिए गए थे। अंपायरों के इस फैसले को आईसीसी के पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक, इस ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को 5 रन ही मिलने चाहिए थे। अगर ऐसा होता तो नतीजा टाई होने की बजाय न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता।
