Korea Open में हारी सिंधु, साइना पर टिकीं निगाहें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Korea Open 2019 Super 500 Tournament में आज विश्व विजेता पीवी सिंधु USA की झांग बेइवेन से 21-7, 22-24, 15-21 से हारी। सिंधु ने पहला सेट आसानी से जीत लिया, लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में झांग ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबले में वापसी की। सिंधु और झांग इससे पहले स्विटजरलैंड में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भिड़ी थीं। सिंधु के बाद अब निगाहें साइना नेहवाल पर टिकीं हैं। आज उनका भी मुकाबला होगा।
