डेनमार्क ओपन के पहले ही दौर में झांग से हारकर बाहर हुई पी वी सिंधू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Onmanorama - Manorama Online
भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधू डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में आज अमेरिका की बीवन झांग से हारकर बाहर हो गई। तीसरी वरीयता प्राप्त पी वी सिंधू को 56 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। ये लगातार तीसरा अवसर है जब सिंधू को झांग से हार झेलनी पड़ी। अमेरिकी शटलर ने इस साल फरवरी में इंडियन ओपन के फाइनल में भी सिंधू को हराया था। सिंधू फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
