इजरायल पर फिलिस्तीन ने किया रॉकेट हमला, बढ़ा युध्द का खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Washington Post
गाजा पट्टी से कई गए रॉकेट हमलों में दक्षिणी इजरायल की एक इमारत बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजरायल ने कहा कि उस पर गाजा की तरफ से करीब 370 रॉकेट दागे गए, जिनमें से करीब 100 को इंटरसेप्ट कर नाकाम कर दिया गया था। इस हमले के बाद अब पश्चिम एशिया में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इससे पहले इजरायली हमले में हमास कमांडर समेत 6 फिलिस्तीनी और एक इजरायली सैनिक मारे गए थे।
