जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, राजौरी में सड़कों से हटाई जा रही बर्फ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारी बर्फबारी हुई। जिससे सड़कों पर कई फीट तक बर्फ जम गई। मशीनों के जरिए सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है। बर्फबारी के कारण कई दिनों से गाड़ियों की आवाजाही ठप है। जम्मू कश्मीर के पीरपंजाल में मौसम की ताजा बर्फबारी हुई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटे में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम में रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
