हिमाचल प्रदेश और J&K में पारा माइनस, उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का प्रकोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में हो रहे हिमपात से समूचा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है| कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। लोकप्रिय पर्यटक स्थलों शिमला, मनाली व डल्हौजी में तापमान के शून्य के नीचे चले जाने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान गुरूवार को माइनस में दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर भारत में ठंड हाड़ कपा रही है तो J&K में भी बर्फबारी जारी है।
