हिंदुस्तान कैंडल के निदेशक ने मरी हुई मां के नाम पर किया 285 करोड़ का फर्जीवाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदुस्तान कैंडल मैनुफैक्चरिंग कंपनी के निदेशक सुनील गुप्ता ने अपनी मृत मां कमलेश गुप्ता को जिंदा दिखा कर 285 करोड़ रुपये कीमत की कंपनी दो बेटों को गिफ्ट डीड में दे दी। पुलिस आरोपित सुनील के साथ पत्नी राधा गुप्ता और बेटे अभिषेक गुप्ता को नवी मुम्बई से नोएडा लाई है। फिलहाल तीनों जेल में हैं। सुनील के भाई विजय ने सुनील पर 285 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी को बेटों के नाम करने का आरोप लगाया है।
