सोनाक्षी को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा, मंगवाया हेडफोन और मिला लोहे का टुकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद महंगा पड़ गया है। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। बता दें सोनाक्षी ने Amazon से हेडफोन मंगवाया था, लेकिन बदले में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। इस बात से नाराज सोनाक्षी ने अमेज़न की क्लास लगाईं और बताया कि वो इस पूरे मामले में खुद को ठगा हुईं महसूस कर रही हैं। वहीं इसके बाद अमेजन ने सफाई पेश करते हुए सोनाक्षी से मांफी भी मांगी है।
