x

पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान की लगातार जीत को लगाए ब्रैक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: AFP

फाफ डु प्लेसिस और रीजा हेंड्रिक की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी 20 मैच में पाकिस्तान के लगातार 9 टी-20 मैचों के विजयी अभियान को रोक दिया। जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 192 रन बनाए। वहीं जवाब में, पाकिस्तान 9 विकेट खोकर केवल 182 रन ही बना सकी। प्लेसिस ने 45 गेंदों में 78 रनों की तूफानी खेलते हुए हेंड्रिक (41 गेंदों में 74 रन) के साथ मिलकर 74 गेंदों पर रिकॉर्ड 131 रन बनाए।