x

भारत से हारा दक्षिण अफ्रीका, टी-20 इंटरनेशनल में 3 मेडन फेंकने वाली पहली भारतीय बनीं दीप्ति शर्मा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@BCCI_Women

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने 8 विकेट पर 130 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका एक गेंद शेष रहते 119 रनों पर ऑलआउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए। दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में 3 मेडन फेंकने वाली पहली भारतीय बनीं।