दक्षिण कोरिया: केवल 69 दिनों में 1 मिलियन से ज्यादा 5G सब्सक्राइबर्स, तोडा 4G का रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरिया में 3 अप्रैल 2019 से आधिकारिक रूप से कमर्शियली 5G सर्विस शुरू हुई थी। जिसके बाद 5G ने वहां नया रिकॉर्ड बनाया। सरकार की मानें तो केवल 69 दिनों में ही 5G सर्विस के 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हुए। बता दें ये आकंडा इसलिए खास है क्योंकि दक्षिण कोरिया में 4G नेटवर्क के लिए 2011 में 1 मिलियन का आंकड़ा पार करने में 80 दिनों का समय लगा था।
