रूपए चोरी होने पर सदन में फूट-फूटकर रोने लगे SP विधायक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
UP के SP विधायक कल्पनाथ पासवान आज विधानसभा में फूट-फूटकर रोने लगे। दरअसल विधायक के मुताबिक उनके 10 लाख रुपये चोरी हो गए और पुलिस ने उनकी FIR तक दर्ज नहीं की। ऐसे में विधायक रोते हुए बोले- मेरे साथ न्याय कीजिए। मुझे अगर न्याय नहीं मिला तो मैं मर जाऊंगा। आज मैं रो रहा हूं, कल पूरा सदन रोएगा। मैं गरीब किसान हूं। मेरा रुपया दिलवा दीजिए, वर्ना मैं मर जाऊंगा। विधायक कल्पनाथ की ऐसी दशा देख आसपास के नेताओं ने उन्हें ढ़ांढस बंधाया।
