लैंडर की लोकेशन बता रही कि ऑर्बिटर सही से कर रहा काम- विशेषज्ञ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो को कल विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज आर्बिटर द्वारा मिली। जिससे विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की उम्मीदें फिर जगी हैं। वहीं अंतरिक्ष विशेषज्ञ अजय लेले का दावा है कि लैंडर की लोकेशन बता रही है कि ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है। दूसरी ओर इसरो चीफ के. सिवन ने कहा- लैंडर ने संभवत: ‘हार्ड लैंडिंग’ की। जिसके चलते संपर्क टूट गया था। हालांकि लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं।
