पहली बार विश्व कप खेल रही दक्षिण अफ्रीका को स्पेन ने हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Fifa
पहली बार विश्व कप में खेल रही दक्षिण अफ्रीका को स्पेन के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत में 25वें मिनट में ही थेंबी कगटलाना ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में स्पेन ने 19 मिनट के भीतर तीन गोल कर मैच जीत लिया। जेनिफर ने 70वें और 83वें मिनट में, जबकि लूसिया गार्सिया ने 89वें मिनट में गोल किये।