होटल व्यवसायी की हत्या के प्रयास मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई की एक अदालत ने होटल व्यवसायी बीआर शेट्टी की हत्या की कोशिश के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दोषी करार दिया। उसकी सजा की अवधि को लेकर आज शाम तक बहस होगी। उसे आपराधिक षड्यंत्र, हत्या, हत्या के प्रयास व 2012 में होटल व्यवसायी बीआर शेट्टी को गोली मारने के मामले में हथियार अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है। इस मामले में मुंबई अपराध शाखा ने आरोप पत्र दायर किया था।
