दुबई जा रही Spice Jet की फ्लाइट का अचानक टायर फटा, इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-58 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान के पिछले हिस्से का 1 टायर फट गया था। लैंडिंग सुबह 9:03 बजे हुई। विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार SG-58 फ्लाइट में 189 यात्री सवार थे और एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान विमान का टायर फट गया था। विमान की जांच जारी है। स्पाइजेट की ये फ्लाइट दुबई से जयपुर जा रही थी।
