Bigg Boss 12: श्रीसंत ने हरभजन से थप्पड़ खाने वाली घटना का खुलासा कर सभी को चौंकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
BB12 से श्रीसंत ने खुद अपने और क्रिकेटर हरभजन के बीच हुए विवाद का जिक्र एक वीडियो में कर दिया है। बता दें ये सारा मामला 2008 के स्लैपगेट कांड से जुड़ा है। IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एस.श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस वीडियो में सुरभी राणा ने श्रीसंत से उनके उस विवाद के बारे में सवाल पूछा डाले और श्रीसंत भी सामने से उस पूरी घटना को बताते दिख रहे हैं।
