जाकिर नाइक का Peace TV श्रीलंका में बैन, ISIS आतंकी को मिल रहा था कवरेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के Peace TV चैनल को श्रीलंका में बैन कर दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। अभी तक 2 केबल ऑपरेटर्स ने ही चैनल को बैन किया है। वहीं दूसरी तरफ भारत और बांग्लादेश पहले ही चैनल पर बैन लगा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ISIS युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए Peace TV का इस्तेमाल कर रहा है।
