श्रीलंका: 8 धमाकों में 290 मौत, 500 घायल, 24 गिरफ्तार, एक बम डिफ्यूज; बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@CNN
श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 290 पहुंची। कल ईस्टर के मौके पर चर्च और होटलों समेत कुल 8 सीरियल ब्लास्ट हुए। हमले में 500 से अधिक लोग घायल हुए। अब तक 24 लोग गिरफ्तार हुए। आज सुबह ही कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक और बम डिफ्यूज किया गया। हमले में 4 भारतीयों की भी मौत हुई। रविवार रात तक मृतकों की संख्या 215 थी। हमले में नेशनल तौहीद जमात नामक कट्टरपंथी संगठन का नाम सामने आया।
