ताजा विस्फोट, कोलंबो बस स्डैंड पर 87 डेटोनेटर मिले, आधी रात से श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में श्रीलंका पुलिस को कोलंबो बस स्टैंड पर 87 बम डेटोनेटर्स मिले। जिसके तुरंत बाद कोलंबो चर्च के पास पार्क हुई वैन में ताजा विस्फोट हुआ है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पूरे देश में आधी रात से इमरजेंसी लागू की। श्रीलंका में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। वहीं 8 सीरियल ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 300 के करीब और घायलों की संख्या 500 से अधिक हुई।
