गोलीबारी कांड में श्रीलंकाई पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन राणातुंगा गिरफ्तार, जल्द ही कोर्ट में पेशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका में राजनीतिक रस्साकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज श्रीलंकाई पुलिस ने अपने पद से हट चुके श्रीलंका के पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन राणातुंगा को गिरफ्तार कर लिया है। रणतुंगा को रविवार को हुई गोलीबारी में एक आदमी की मौत की घटना के कारण गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस के एक अधिकारी के मुताकि कोलंबो क्राइम डिवीजन ने अर्जुन रणतुंगा को गोलीबारी की घटना के लिए गिरफ्तार किया है और उन्हें जल्दी ही अदालत में पेश किया जाएगा।
